logo

बकरे को कुत्ते ने काटा, लोग बकरा खा गए; अब रेबीज के दहशत में लगवाई वैक्सीन

WhatsApp_Image_2026-04-10_at_1_11_45_PM.jpeg

उत्तर प्रदेश
दरअसल, गाजियाबाद जिले में रहने वाले एक परिवार मध्य प्रदेश अपने घर घूमने गए थे। वहां उन्होंने बकरे का मटन बनाकर खाया। जैसे ही वो लौटे तो उनको फोन आया कि जिस बकरे को उन्होंने खाया था, उससे कुत्ते ने पहले से काट लिया था। वह कुत्ता मर गया है। इस पर परिवार में रेबीज को लेकर डर का माहौल बन गया। पूरी रात कोई सो नहीं सका और सुबह होते ही अस्पताल पहुंचा और इंजेक्शन लगवाए। परिवार के हर सदस्य को बस यही डर सता रहा है कि क्या उन्हें रेबीज होने वाला है।  इस तरह के मामलों में घबराने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि रेबीज आमतौर पर संक्रमित जानवर के काटने या उसकी लार के सीधे संपर्क से फैलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, अच्छी तरह से पका  हुआ मांस खाने से रेबीज फैलने का खतरा नहीं होता है, क्योंकि पकाने के बाद वायरस नष्ट हो जाता है। ऐसे मामलों में डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि सही समय पर सही कदम नहीं उठाने से आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
 

Tags - rabies infection myth cooked meatgoat meat rabies risk truthghaziabad family rabies scare newscan rabies spread through foodrabies virus transmission factsdog bite rabies awareness indiahealth experts advice rabies preventionsafe meat consumption h