logo

कंगना रनौत ने फैंस को दी नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुभकामना, दिया ये अनोखा सुझाव

7385news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

बॉलीबुड क्वीन कंगना रनौत ने मंगलवार को नवरात्रि के अवसर पर अपने फैंस को शुभकामना दी। साथ ही यह सुझाव दिया कि नवरात्रि में अपनी मां की पूजा करनी चाहिए और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। बता दें कि अभिनेत्री ने गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के अवसर पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए यह विचार साझा किया। 

इंस्टाग्राम में फैंस को दी बधाई 
बता दें कि कंगना ने देवी की प्रार्थना करते हुए खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, 'सभी को गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की शुभकामनाएं। ये देवी की फोटो मेरी मां ने मुझे तब दिया था जब मैंने घर छोड़ा था। बहुत कुछ खोया पर यह मेरे साथ रहीं। मुझे विश्वास हो कि इन्होंने मेरा ख्याल रखा। अगर आपको नहीं मालूम कि नवरात्रि पर क्या करना है तो अपनी मां की पूजा करें और उनसे आशीर्वाद लें।' कंगना की फिल्म थलाइवी आने वाली है।