द फॉलोअप टीम, रांची
रेलवे बोर्ड ने दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन को त्योहारों के मद्देनजर 6 ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी। इनमें रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस, टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस और हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
स्पेशल किराया लिया जाएगा
टाटा-हावड़ा 16 अक्तूबर से, रांची-हावड़ा एक्सप्रेस को 17 अक्टूबर से, जबकि 30 नवंबर के बीच चलेंगी। रेल मंत्रालय के पत्र में रांची से 4 ट्रेनें 20 अक्टूबर से चलाने पर सहमति जताई है। ये सभी ट्रेनें पूजा स्पेशल ट्रेनें होगी, जो 30 नवंबर तक चलाई जाएंगी। इसका किराया भी सामान्य किराया से स्पेशल किराया के रूप में लिया जाएगा।
परिवहन सचिव को कोई जानकारी नहीं
झारखंड से 6 ट्रेनों के परिचालन पर राज्य के परिवहन सचिव के रवि कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वे अभी रांची से बाहर हैं। ये फाइल मुख्य सचिव के पास भेज दिया गया है। किसके आदेश पर ट्रेनें चल रही हैं, सूचना नहीं है।
जानिए, कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी?
ये ट्रेनें सप्ताह में 1 दिन चलेंगी- हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, (दिन अभी तय नहीं)।
ये ट्रेनें रोज चलेंगी- रांची- हावड़ा एक्सप्रेस, टाटा- हावड़ा एक्सप्रेस।
ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से चलेंगी- रांची-पटना एक्सप्रेस, रांची- जयनगर एक्सप्रेस, टाटा- पटना एक्सप्रेस, रांची-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेनें शामिल हैं।