द फॉलोअप टीम, मुंबई:
अजय देवगन बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। लेकिन बुधवार की सुबह उनके साथ एक अजीब घटना हुई। वह जब सुबह फिल्म की शूटिंग के लिए निकले थे उसी वक़्त उनके रास्ते में एक युवक आ गया और उनकी गाडी को रोक लिया। उन्हे काफी खरी-खोटी सुनाने लगा क्योंकि उन्होंने किसानों के समर्थन में में कुछ क्यों नहीं बोला। हालांकि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अजय अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगांव पूर्व में स्थित फिल्म सिटी के लिए निकले थे। उसी समय गेट से थोड़ी दूर पर यह घटना हुई।
थोड़ी ही देर पहले किया इंस्टा पोस्ट
अजय देवगन ने इंस्टा पर कुछ ही घंटो पहले एक बेहद ही खूबसूरत फोरो भी पोस्ट किया है। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो उन्हें कई लोगों ने विश किया, लेकिन सबसे खास पोस्ट था अजय देवगन का। अजय देवगन ने एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में काजोल, अजय और तनीषा नजर आ रहे है। तीनो काफी खुस दिख रहे है इस तस्वीर में। इस फोटो को शेयर करते हुए वह लिखते हैं, हैप्पी बर्थडे डियर तनिषा। ढेर सारी शुभकामनाएं।