logo

लूट की योजना बना रहे अपराधी गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस भी मिला

लूट की योजना बना रहे अपराधी गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस भी मिला
द फॉलोअप टीम, खूंटीः 
जिला पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। पुलिस ने छापा मारकर 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मेलाटांड़ निवासी मो. नईम अंसारी और जन्नतनगर निवासी बॉबी शम्स के रूप में की गयी। इनके पास से घातक हथियार भी मिला। 

लूट की तैयारी में थे अपराधी 
खूंटी एसपी ने बताया कि बाजारटांड के शेड में बैठकर अपराधी लूट की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना पर खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। दोनों अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मो. नईम अंसारी का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। छह प्राथमिकी पहले से दर्ज है।