द फॉलोअप टीम, रांची:
हमरे सइयां तो खूबे कमात है महंगाई डायन खाये जात है। यह गाना हम सबसे सुना होगा। जिसका अर्थ अब समझ में आ रहा है। जी हां यह गाना आज के दौर में बिलकुल सही बैठ रहा है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बाकी चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहें हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़ाए गए हैं।
कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रूपये से भी ज्यादा हो गए है। पेट्रोल के दाम में फिर 35 पैसे बढ़ोतरी हुई है और डीजल पर 9 पैसे की। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर रहा। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और महंगा हो सकता है। अगर केंद्र और राज्य सरकारें टैक्स में कटौती करती भी हैं तो बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं होगी।
इन राज्यों में 100 के पार
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 100.5 89.62
मुंबई 106.59 97.18
चेन्नई 101.37 94.15
कोलकाता 100.62 92.65
भोपाल 108.88 98.4
बेंगलुरु 103.93 94.99
पटना 102.79 95.14
श्रीगंगानगर 111.87 102.87
अनूपपुर 111.46 100.78
रीवा 111.1 100.45
इंदौर 108.95 98.49
परभणी 107.66 96.75
जयपुर 107.37 98.74
पुणे 106.16 95.28
आगरा 97.37 89.7
रांची 95.7 94.58
चंडीगढ़ 96.7 89.25
लखनऊ 97.67 90.01
तो इसलिए महंगा हो रहा है पेट्रोल-डीजल
दरअसल एशियाई देशों में पेट्रोल और डीजल की मांग तेजी से बढ़ी है। तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने पर सहमत नहीं हैं। अब क्योंकि उत्पादन कम है और मांग ज्यादा इसलिए भाव लगातार बढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक़ तेल उत्पादक देश कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। राजस्व का एक बड़ा हिंसा सरकार को तेल से ही मिलता है।
कोरोना काल की भरपाई की कोशिश है
सरकार इनके टैक्स में कमी नहीं कर सकती है। भारत में पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की रेट तय करती है। दूसरी ओर विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की रसाई पर भी असर डाला है।