logo

ताबड़तोड़ फायरिंग से युवक ने तोड़ा दम, आखिर क्या दुश्मनी रही कि सीने में उतार दीं गोलियां

11790news.jpg

द फॉलोअप टीम,पटना

बिहार में अपराध धीरे-धीरे सामान्‍य घटना क्‍यों होता जा रहा है। अपराधियों की दबंगई की खबर बेऊर थाना क्षेत्र से मिली है। महावीर कॉलोनी के मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे युवक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगते ही युवक ने दम तोड़ दिया।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक अपराधियों ने युवक के सिर और छाती समेत जिस्‍म के कई हिस्सों में 9 गोलियां मारी थीं। युवक अजय शुक्‍ला नालंदा के सोनिया थाना क्षेत्र के तेल्हाड़ा गांव का रहने वाला था। उसके पिता पटना मौसम विभाग में कर्मचारी थे। अजय ट्रेवल कंपनी चलाया करते था।

प्रेम और जमीन विवाद संभावित कारण

अक्‍सर कहा जाता है कि जान लेने और देने के पीछे हमेशा चार 'ज' अहम कारण होते हैं। ज़र (संपत्‍ति), ज़ेवर (गहना), ज़मीन और ज़न (महिला)। अजय शुक्‍ला की हत्‍या के पीछे भी  (कुछ ऐसे ही कारण सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अजय का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका फरार भी हो गए थे।  पुलिस को शक है कि इससे नाराज लड़की के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया हो। वहीं यह भी खबर है कि  पुलिस को अजय के दानापुर स्थित घर से कुछ जमीन के कागज मिले हैं।  सभी कागज विभन्न लोगों के नाम से हैं।  पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि कहीं जमीन विवाद के कारण तो अजय की हत्या नहीं की गई।