logo

पानी-पानी बिहार की राजधानी , विधानसभा तक जलथल, येलो-ऑरेंज अलर्ट

10158news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
पटना में रात से ही गरज के साथ बारिश हो रही है। ज़बरदस्त तरीक़े से बिजली चमक रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों यानी 26 और 27 को कई जगहों पर वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। कई मोहल्ले में जलजमाव की स्‍थिति है। सड़कें डूबी हुई हैं। जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रात भर तेज बारिश के बाद सुबह जब लोगों की नींद खुली तो लोगों में देखा की पूरा शहर जलमग्न है। देर रात मूसलाधार बारिश से कई घरों में  पानी घुस गया है। यहाँ तक की विधानसभा परिसर तक में पानी घुस चुका है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 घंटे में राज्य की विभिन्न क्षेत्रों में भी तेज बारिश के आसार हैं।



इन क्षेत्रों में जलजमाव 
कंकड़बाग, आशोकनगर, शास्त्रीनगर, राजवंशी नगर, बेउर चिरैयाटांड पुल, करबगिहया, मीठापुर बस पड़ाव बाइपास के दक्षिण भाग, गर्दनीबाग, सरिस्ताबाद जलमग्न हो गया है.दीघा के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव है। पाटलिपुत्र कॉलोनी की सड़कों पर पानी आ गया है। कुर्जी मोड़ के पास लॉयला हाई स्कूल के सामने की एक लेन पानी में डूब गई है। राजीवनगर के रोड 24 सहित कई लेन में जलजमाव हो गया है। शहर के अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं।