logo

23 फरवरी को रसोइया संघ करेगा CM आवास का घेराव, वेतन वृद्धि और स्थायीकरण की मांग

23 फरवरी को रसोइया संघ करेगा CM आवास का घेराव, वेतन वृद्धि और स्थायीकरण की मांग
द फॉलोअप टीम, रांची: 
23 फरवरी यानी मंगलवार को राजधानी रांची को एक और प्रदर्शन के लिए तैयार रहना होगा। खबरें हैं कि राज्य रसोइया संघ 23 फरवरी को विभिन्न मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने वाला है। राज्यभर के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के तहत खाना बनाने वाली रसोइया हजारों की संख्या में सीएम आवास का घेराव करेंगी। 

मानदेय बढ़ाने की मांग
जानकारी के मुताबिक बीते 16 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जिसके मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों में काम कर रही रसोइया के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में काम कर रही 79 हजार 551 रसोइया को 2000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। हालांकि, रसोइया संघ की मांग है कि उन्हें 214 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 9 हजार 500 रुपये दिया जाए। रसोइया संघ की ये भी मांग है कि रसोइया को साल में 2 बार वस्त्र भी दिया जाए। 

ये भी पढ़ें......

10 महीने से नहीं मिला मानदेय
रसोइया संघ इस बात से भी नाराज है कि उन्हें बीते 10 महीने से मानदेय नहीं मिला। फिलहाल, नियमों के मुताबिक रसोइया को 10 महीने का ही मानदेय मिलता है। रसोइया संघ की मांग है कि उन्हें पूरे वर्ष का मानदेय दिया जाए। फिलहाल रसोइया को अनुबंध पर नियुक्त किया जाता है, लेकिन रसोइया संघ स्थायीकरण की मांग कर रहा है।