logo

हाय रे इश्क! भांजे को हुआ मामी से प्यार, शादी के 4 ही दिन बाद हुए फरार

6579news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोपालगंज  :
इश्क़ की खुमारी जब सिर पर चढ़ती है तो लोग अक्सर सही-गलत में फर्क करना भूल जाते हैं। कुछ ऐसा कर बैठते जो शायद उन्हें नहीं करना चाहिए था। ऐसी ही घटना गोपालगंज जिले के मांझा थाने से सामने आई है। एक नव विवाहिता अपने भांजा पर फिदा हो गई। कहते है मामी और भांजे का रिश्ता बहुत ही पाक रिश्ता होता है लेकिन, जब इन रिश्तों में प्यार का चाबुक चला तो फिर पति की गैरमौजूदगी में भांजा अपने मामी को लेकर फरार हो गया।
इस मामले को लेकर मामा ने अपने भांजे सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत महिला और उसके भांजा की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। 

शादी के 4 दिन बाद ही हुई फरार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मांझा थाने के सुरवनिया गांव के राकेश शर्मा की शादी थावे थाने के हरपुर गांव के उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी कुमारी के साथ 22 फरवरी 2021 को हुई थी। शादी के बाद बरौली निवासी भांजा विवेकानंद शर्मा अपने चार साथियों के साथ घर आने-जाने लगा। इधर, राकेश शर्मा हर रोज पत्नी को घर छोड़कर अपने हार्डवेयर दुकान पर चले जाते थे। 
इस बीच भांजा अपनी मामी को प्यार के जाल में फंसाकर शादी के चार दिन बाद ही लेकर फरार हो गया। बता दें पीड़ित ने इसको लेकर भांजा और उसके परिजनों से शिकायत की। पीड़ित पति का आरोप है कि फोन करने पर गाली-गलौज की जा रही है। 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सुचना मिलने पर मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अपहृत महिला की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपित घर से फरार हैं, इसके तहत गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।