द फॉलोअप टीम, मुंबई:
अभिनेता अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें की इस बात की पुष्टि दोनों अभिनेताओं ने खुद सोशल मीडिया पर की। शनिवार देर रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन रामपाल ने लिखा की मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं भले ही एसिम्पटोमैटिक हूं, लेकिन मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहा हूं।
नील नितिन मुकेश क्वारंटीन हो गए
नील नितिन मुकेश ने भी शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी पूरे परिवार सहित खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेता ने बताया कि पूरा परिवार स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। अभिनेता ने लोगों से इस समय अधिक सतर्कता बरतने की अपील भी की है।
अर्जुन ने कहा यह डरावना समय है
अर्जुन ने अपने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए यह भी कहा की पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग कृपया सावधानी बरतें। यह हमारे लिए बहुत डरावना समय है, लेकिन अगर हम थोड़े समय के लिए जागरूक हो जाएं, तो लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा। हम कोरोना से लड़ेंगे।
सावधानियों के बावजूद हुआ कोरोना
उन्होंने लिखा कि घर पर रहने सहित सभी आवश्यक सावधानियों के बावजूद, दुर्भाग्यवश, मैं और मेरे परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और हमारे डॉक्टर के निर्देश अनुसार दवाइयां ले रहे हैं। आपके सभी प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कृपया स्थिति को हल्के में न लें।