logo

दूसरी बार मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, भगवान का शुक्रिया अदा किया

10964news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर नया मेहमान आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी दी है। साझा की गई तस्वीर में नेहा धूपिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके साथ अंगद बेदी और बेटी मेहर बेदी भी हैं। नेहा ने तस्वीर में  लिखा- ‘इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में हमें दो दिन लग गए।  हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था- शुक्रिया भगवान।‘ इसके साथ नेहा ने हैशटैग दिया #WaheguruMehrKare। 



पहले से 1 बच्ची की मां हैं नेहा
नेहा धूपिया पहले भी मां बन चुकी हैं। उन्होंने 2018 में एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम मेहर बेदी रखा गया। मेहर के जन्म के समय मां और बेटी दोनों बिलकुल स्वस्थ थे। नेहा, अंगद ने अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। 2018 अगस्त में नेहा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ था। 



2018 में हुई थी नेहा की शादी 
2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। हालांकि अंगद बेदी ने नेहा को बहुत पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा किसी और के प्यार में दीवानी थीं और उन्होंने अंगद के प्यार को ठुकरा दिया था। किस्मत में दोनों का एक होना तय था। हालांकि अब तो दोनों पेरेंट्स भी बन चुके हैं।



इन फिल्मों में दिखी हैं नेहा
नेहा ने साल 2004 में जूली मूवी से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आती रही हैं। उनमे से कुछ है चुप चुप के, क़यामत अंडर थ्रेट, दे दना दन, सिंह इस किंग, तुम्हारी सुलु जैसी और भी कई फ़िल्में हैं जिसमे नेहा धूपिया ने अपनी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिल में जगह बनाई है।