logo

पद्मश्री से सम्मानित हुए पाकिस्तानी से भारतीय नागरिक बने अदनान सामी

14711news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि अदनान सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे। बॉलीवुड में काम करने आए औऱ यहीं के होकर रह गये। कुछ वर्ष पहले उनको भारतीय नागरिकता दी गई। अदनान सामी ने 90 के दशक में म्यूजिक अल्बम के जरिए धूम मचाई थी। 

माता-पिता को समर्पित किया सम्मान
पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद अदनान सामी ने कहा कि कभी-कभी आपके पास खुद को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होता है। मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनके प्यार के बिना कुछ भी संभव नहीं है। अदनान सामी ने कहा कि मैं इस सम्मान को अपने माता-पिता को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि पद्मश्री ना केवल पुरस्कार बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। मैं इसे अच्छी तरह निभाउंगा। 

कंगना रनौत को भी मिला पद्म सम्मान
गौरतलब है कि गायक-संगीतकार अदनान सामी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित किया। अदनान सामी को पियानो बजाने की उनकी अद्भुत कला के लिए भी जाना जाता है। अदनान सामी के साथ यहां अभिनेत्री कंगना रनौत को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।