logo

मासूम को गर्म लोहे से दागा फिर चेहरे में डाल दिया खौलता पानी, नाक में रूई ठूंस कर दी हत्या

9490news.jpg
द फॉलोअप टीम, गया:
बोधगया के मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गौरा शोभा खाप में 8 साल के बच्चे की लाश बरामद हुई। रविवार देर रात सड़क किनारे खराब पड़ी स्विफ्ट डिजायर से मासूम की लाश मिली है। बच्चे की बेहद ही बेरहमी से हत्या की गई है। उसके बदन को गर्म लोहे से दागा गया है। चेहरे पर भी गर्म पानी उलेड़े गए है। 

बच्चे के चेहरे को झुलसा दिया
बच्चे का चेहरा झुलस गया है। इतना ही नहीं! बच्चे के मुंह और नाक में रुई ठूंस कर उसकी हत्या की गई है। यह देखकर गांव वाले हैरान हैं कि आखिर 8 साल के बच्चे की किसी से ऐसी क्या दुश्मनी होगी की इतनी बेरहमी से उसको मारा गया। मृत बच्चे की पहचान 8 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गई है। 

सुबह 11 बजे से लापता था
मृतक बच्चे का नाम अमन कुमार था। वह सुबह 11 बजे से ही लापता था। घर वाले उसको ढूंढ रहे थे। पिता उमेश पासवान और उनके घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। जैसे ही  अंधेरा होने लगा गांव के लोग तेजी से बच्चे की तलाश करने लगे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तलाश में लगी थी। अब बच्चे का शव मिला। 

कार से मिली बच्चे की लाश
बहुत ढूंढने पर भी अमन नही मिला तब लोगों का शक सड़क किनारे खराब पड़ी स्विफ्ट डिजायर कार पर गयी। लोगों ने कार का दरवाजा खोला तो उसमें अमन का शव पड़ा हुआ मिला। इधर, DSP विनोद रावत ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया।