द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारतीय सेना को अत्याधुनिक एके-203 असॉल्ट राइफल्स मिले वाली हैं। गौरतलब है कि रूस से मिलने वाली इन राइफल्स का निर्माण यूपी के अमेठी स्थित कोरवा में किया जायेगा। गौरतलब है कि भारत में रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राइफलों के उत्पादन की योजना को मंजूरी दी है। भारत सरकार के सूत्र ने ये जानकारी दी।
रूस से मिलने वाली हैं असॉल्ट राइफल्स
गौरतलब है कि ये भारत को ये राइफल्स रूस से मिलने वाली हैं। रूस ने भारत को साढ़े सात लाख असॉल्ट राइफल की आपूर्ति का करार किया है। भारत और रूस के बीच इस राइफल्स की खरीददारी और आपूर्ति की डील काफी लंबे वक्त से लंबित थी। इन राइफल्स की आपूर्ति सेना के तीनों अंगों को की जायेगी। इस डील में कुल 5 हजार करोड़ रुपये के खर्च का लक्ष्य रखा गया है।

6 दिसंबर को भारत आ रहे राष्ट्रपति पुतिन
अगले 10 साल में भारतीय सेना को 6 लाख 1 हजार 427 असॉल्ट राइफल्स मिलेंगी। गौरतलब है कि आरंभिक कुछ वर्षों में इसमें रूसी कंपोनेंट शामिल होंगे। धीरे-धीरे इसे भारतीय तकनीक के हिसाब से ढाला जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने रक्षा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाया है, ताकि मेक इन इंडिया का सपना पूरा किया जा सकेगा। रूसी राष्ट्रपति 6 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। उस दिन डील भी फाइनल होगी।