logo

ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार को मिली जा'न से मा'रने की ध'मकी, चिट्ठी लिखकर बोला 'ह'त्या कर दी जाएगी'

14224news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की राजनीति अकसर चर्चा में रहती है। फिलहाल खबर आ रही है कि बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होने पुलिस को आज ही यह जानकारी दी है। फिलहार पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

पत्र के जरिये धमकी
अलपन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सोनाली चक्रवर्ती को एक टाइप किया हुआ पत्र मिला। पत्र पर गौरहरि मिश्रा के हस्ताक्षर हैं और 22 अक्टूबर की तिथि है। पत्र में लिखा है ‘‘महोदया, आपके पति की हत्या कर दी जाएगी। आपके पति की जान कोई नहीं बचा सकता।’’

बंदोपाध्याय मई में सेवानिवृत्त हुए हैं 
पत्र लिखने वाले का कहना है कि वह शहर के राजाबाजार विज्ञान महाविद्यालय के रासायनिक प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बंदोपाध्याय मई में सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार हैं।