logo

शादी की रात ऐसा क्या हुआ जो प्रेमी जोड़े ने खा लिया जहर

10041news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े ने शादी की रात सुसाइड करने की कोशिश की। प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। प्राथमिक इलाज के लिए उन्‍हें सदर अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि जमशेदपुर की 28 वर्षीय शांति ने गोपालगंज के मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। रविवार को लड़के के घर पर बहुभोज था। रिश्तेदारों को खिलाने के बाद शान्ति और मुकेश सोने चले गए, लेकिन फिर दोनों ने जहर खा लिया। परिजनों के अनुसार चिकेन में जहर मिलाकर दोनों ने खा लिया था। 

बेहोशी में मिले दोनों 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमरे में दोनों बेहोशी की हालत में मिले। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहर खाने की वजह क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक, परिजनों ने जहर खाने के बाद उल्टी कराने के लिए नवदंपति को सर्फ का पानी पिलाया था।  उसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। तब परिजन दोनों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। 

परिजन फरार हुए 
घटना की रात में इमरजेंसी वार्ड के दोनों का इलाज किया गया।  उसके बाद घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गयी।  पुलिस के आने की सूचना पर परिजन दोनों को लेकर बेहतर इलाज कराने के बहाने फरार हो गये। इस मामले में सदर अस्पताल के पुलिस पदाधिकारी बीएन राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।