logo

तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने लूटी दुकान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने लूटी दुकान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
द फॉलोअप टीम, देवघर:
सारठ थाना क्षेत्र के शांति चौक के पास एक कपड़े की दुकान में लूट की वारदात हुई। इस वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दुकान लूट ली। जानकारी के मुताबिक बदमाश दुकान का कैश काउंटर तोड़कर 40 हजार रुपया ले भागे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। 

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि बदमाश दो पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। पुलिस फुटेज की आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण है वहीं दूसरी तरफ राज्य में आये दिन अपराधी किसी ना किसी घटना को अंजाम देने में तुले है।