logo

बिजनेस में उतरे "लालू के लाल"! लारा के नाम से लांच किया स्वदेशी हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट, रामदेव को देंगे टक्कर

10597news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना: 

लालू के लाल तेजप्रताप यादव अब बिजनेसमैन बन गए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव से प्रतियोगिता में उन्होंने देशी प्रो़डक्ट लांच किया है। तेजप्रताप ने इसकी शुरुआत ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने से की है। मिली जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप ने ये सारे प्रोडक्ट बाजार में एलआर नाम से लांच की है। मतलब कि प्रोडक्ट का ब्रांड नाम एलआर होगा। लारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से लालू-राबड़ी के नाम से मानी जाती है। इसे ही लारा कहा जा रहा है। 

प्राकृतिक और हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट तैयार किया
मिली जानकारी के मुताबिक इन प्रोडक्ट्स की खासियत ये है कि इनको नेचुरल और हर्बल तरीके से तैयार किया गया है। कई तरह के साबुन भी तैयार किए गए हैं। यहां काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि सभी साबुन कई तरह के फूल से बनाए गए हैं जो पूरी तरह से प्राकृतिक है। केवल साबुन ही नहीं बल्कि और भी कई प्रोडक्ट तैयार किया जा रहा है। 

पटना में हो रही है शोरूम खोलने की तैयारी
तेजप्रताप के मुताबिक लारा कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा प्रोडक्ट पूरी तरह से प्राकृतिक और हर्बल है। सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े तेजप्रताप यादव तमाम प्रोडक्ट के विषय में जानकारी दे रहे हैं। अक्सर लालू यादव के अंदाज में भाषण देने वाले आरजेडी कार्यकर्ता कृष्णा यादव प्रोडक्ट की जानकारी देते हुए कह रहे हैं कि लारा नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ-साथ अगरबत्ती भी बनाई जा रही है। ये बाजार में सबके लिए उपलब्ध होगी। पटना में शोरूम खोलने की भी तैयारी है। 

जहां कभी खटाल था वहीं खड़ी की है कंपनी
दिलचस्प बात ये है कि लारा नाम से ये सारे प्रोडक्ट लालू प्रसाद यादव के पुराने खटाल में तैयार किया जा रहा है जहां कभी बड़ी संख्या में गाय पाली जाती थीं। इस खटाल में कभी लालू यादव की सैकड़ों गायें हुआ करती थीं। कहा जाता है कि यहां से हजारों लीटर दूध हर दिन बाजारों में जाता था। लालू प्रसाद यादव तब बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। जहां तक कंपनी की बात है यहां बड़ी संख्या में कारीगर लगे हैं तो प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं। 

तेजप्रताप यादव का मजाकिया भाषण हुआ वायरल
गौरतलब है कि आरजेडी के स्थापना दिवस के दिन तेजप्रताप यादव ने कहा था कि वो तेजस्वी यादव के सारथी हैं। तेजस्वी जल्दी ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बीच उनका एक मजाकिया भाषण भी वायरल हो रहा है। दरअसल स्थापना दिवस समारोह के जब तेजप्रताप भाषण दे रहे थे तभी माइक में कुछ खराबी आ गई। उस वक्त तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे जब भी सच बोलने की कोशिश करते हैं उनकी माइक खराब कर दी जाती है।