द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनके दूसरे बेटे तेजस्वी यादव (पूर्व डिप्टीे सीएम बिहार) राजनीति में उनसे बहुत आगे पहुंच गए हैं। बिहार चुनाव के समय जब मैं जेल में था, तो तेजस्वी की सभा में जुटी भीड़ देखकर लगा कि कोई नेता बनाने से नहीं बनता है। तेजस्वी ने बहुत मेहनत की है। लेकिन साजिश के तेहत महागठबंधन की सरकार नहीं बनने दी गई। लालू ने यह बातें संसद परिसर में मीडिया से कही। वो कोरोना वैक्सीन लेने पहुंचे थे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतिश सरकार की जमकर आलोचना की। बता दें कि चारा घोटाले के एक मामले में लालू यादव को कुछ दिनों पहले जमानत मिली है। वो इन दिनों दिल्ली में अपनी राज्य सभा से सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर रहकर इलाज करा रहे हैं। लालू यादव करीब 8 वर्षों बाद गुरुवार को संसद पहुंचे थे।

लोकतंत्र के मंदिर की मर्यादा हुई धूमिल
बिहार विधानसभा में पिछले सत्र के दौरान विधायकों से हुई मारपीट मामले में लालू ने नीतिश सरकार को घेरा। कहा कि इससे लोकतंत्र के मंदिर की मर्यादा धूमिल हुई है। यह ब्रूटल था। इसका विरोध होना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार पर कहा कि मोदी के कार्यकाल में आर्थिक बदहाली देश की इतनी हुई है कि इसे पटरी पर लाने में काफी समय लगेगा।

एक-डेढ़ महीने बाद लौटेंगे पटना
लालू प्रसाद के बिहार लौटने की अटकलें सियासी गलियारे में तब से ही लगने लगी थी, जब वो मीसा भारती के पास रहने के लिए आए। कहा जाने लगा कि वो पटना जल्दद लौटेंगे। तेजस्वी ने भी कई बार कहा कि उनके पापा बिहार जल्दक आएंगे। 5 जून को राजद के स्थापपना दिवस पर भी उनके पटना आने की संभावना थी। लेकिन सारे कयास पर अब लालू ने खुद मीडिया को बताया है कि वो एक-डेढ़ महीने बाद वे पटना लौट सकते हैं।