द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्म दिन कभी उर्दू दिवस के रूप में मनाया जाता था। राजद नेता और समर्थक इसे 'समाजिक न्याय सद्भावना दिवस' के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने इसका पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में लालू को दलितों, अति-पिछड़ों, अल्पसंख्यक और गरीबों का सदी का महानायक बताया गया है। लालू प्रसाद यादव ने अपना 73 वां साल पूरा किया। उन्होंने बेटी मीसा भारती के आवास पर अपना जन्मदिन मनाया। मीसा ट्वीटर पर तस्वीर को साझा किया। गुरुवार की रात 12 बजे के बाद उन्होंने केट काटा। मौके पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी बेटी मीसा भारती मौजूद थी। मीसा ने ने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां है! Happy Birthday Papa!’ लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। सबसे पहले राजद सुप्रीमो को राबड़ी देवी ने केक खिलाया, फिर बेटी मीसा भारती ने भी लालू प्रसाद को केक खिलाया। तेजस्वी यादव भी दिल्ली में ही हैं।
तेजप्रताप लगाएंगे 74 पौधे
लालू प्रसाद शुक्रवार को उम्र के 74वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। मौक़े पर तेज प्रताप यादव 74 पौधे लगाएंगे। युवा कार्यकर्ता 200 यूनिट ब्लड देंगे, कटआउट की आरती होगी। तबीयत इतनी अच्छी नहीं है कि कोरोना महामारी के समय उनको पटना लाने का रिस्क लिया जाए। पटना में मुख्य रूप से उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव कार्यक्रमों के आयोजन में शामिल हो रहे हैं।
राजलक्ष्मी ने भी किया ट्वीट
लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव ने भी एक पोस्ट किया है। उन्होंने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। राजलक्ष्मी ने लिखा कि ‘पापा आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हम आपको प्यार करते हैं। आप उन लाखों लोगों की उम्मीद हो जिनका दशकों तक शोषण किया गया, आप उनकी आवाज रहे हैं। आप समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने और सामाजिक न्याय प्रदान करने योद्धा हैं।’
कई नेताओं ने दी बधाई
लालू यादव के जन्मदिन पर लोगों की बधाई का तांता लगा हुआ है। आम लोगों से लेकर बड़े नेता तक उनको उनको सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें, ईश्वर से यही कामना है।’
बधाई देने पर आपस में ही उलझ गये जदयू के दो नेता
उपेंद्र कुशवाहा राजद से लड़ कर बाहर निकले हैं। मगर लालू के प्रति आदर आज भी बरकरार है। जदयू में इस बात को लेकर तकरार हो गया है।एक तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा लालू प्रसाद को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह उन पर तंज कस रहे हैं। कुशवाहा ने लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया है। वहीं, संजय सिंह ने उन्हें जन्मदिन पर घोटालों का बादशाह बताया है।