logo

कुछ ऐसे क्वारंटीन पीरियड बिता रही हैं कटरीना कैफ, दिखा ये अंदाज

7415news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई : 

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थीं। इन दिनों वो घर में क्वारंटीन पीरियड बिता रही हैं। इस वक्त कटरीना कैफ खुद की कंपनी एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में कटरीना ने लिखा कि बस मैं हूं। इस तस्वीर में कटरीना ओवरसाइज ब्लैक स्वेट-शर्ट पहनी नजर आईं। 

फैंस ने मांगी ठीक होने की दुआ
बता दें कि अभिनेत्री कटरानी कैफ की इस तस्वीर को कुछ ही घंटों में 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। फैंस इस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। काफी सारे फैंस ने कटरीना के जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना की है। कटरीना ने भी फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

इन फिल्मों में दिखेंगी कटरीना कैफ
बता दें कि कैटरीना कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाई गईं थीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ये खबर साझा करते हुए बताया था कि वह घर पर क्वारंटीन हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना इस साल दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली है। वह 'फोन बूथ' में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।