logo

कश्मीर के आरिफ को मिला ओलंपिक का टिकट, महज 4 साल की उम्र में शुरू की थी स्कीइंग

15158news.jpg

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

कश्मीर के अल्पाइन स्कीइर आरिफ खान ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। आरिफ 30 साल के हैं और 4 बार विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गौरतलब है कि शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल बीजिंग में 4 से 20 फरवरी के बीच किया जायेगा। आरिफ का चयन होना ना केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे हिंदुस्तान के लिए गर्व का विषय है। कई लोगों ने खुशी जताई है। 

कश्मीर के तनमर्ग के निवासी हैं आरिफ
मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के हाजीबल तनमर्ग इलाके के रहने वाले आरिफ खान ने अप्लाइन स्कीइंग में दुबई में आयोजित क्वालीफाइंग स्पर्धा में टिकट हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की है। इन लोगों ने आरिफ को बधाई भी दी। गौरतलब है कि आरिफ विश्व चैंपियनशिप में 4 बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

उपराज्यपाल के सलाहकार ने दी बधाई
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारुख खान ने आरिफ और खेल परिषद को बधाई दी। कहा कि वो शानदार प्रदर्शन कर देश को पदक दिला पाने में कामयाब होंगे. उनका चयन देश के लिए गर्व का विषय है। विश्व स्तरीय खेल ढांचा तैयार होने से अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी आरिफ को बधाई दी। कहा कि आपने शानदार प्रदर्शन कर क्वालीफाई कर लिया। आपको बेहद मुबारक. 

बारामुला में आरिफ के परिवार ने जताई खुशी
स्कीइर आरिफ खान के छोटे भाई मेराजुद्दीन खान ने कहा कि हम चाहते हैं कि वो शीतकालाीन ओलंपिक खेलों में पदक जीतें। हमारी ख्वाहिश है कि आरिफ भारत और कश्मीर को गौरवान्वित करें। स्कीइर आरिफ खान के परिवार के सदस्यों ने चीन में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक-2022 में चयनित पर खुशी जताई। उनके पिता मोहम्मद यासीन खान कहते हैं कि हमें खुशी है कि उन्होंने शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पिता ने बताया कि आऱिफ खान ने महज 4 साल की उम्र में ही स्कीइंग करना शुरू कर दिया था।