logo

करीना ने शेयर की तैमूर की क्यूट फोटो, योगा करते नजर आए नन्हें नवाब

7311news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

ये तो हम सब जानते है की बॉलीवुड के फिटनेस फ्रिक सितारों में से एक करीना कपूर खान भी हैं। वे फिटनेस के प्रति उत्साही हैं और अक्सर  जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं। बता दें कि साल की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करीना अपने वर्कआउट रूटीन में लौट आईं है। 

मां के नक्शे कदम पर नन्हें नवाब
करीना के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लग रहा है कि उनके बड़े बेटे तैमूर भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं।  हमेशा अपनी क्यूटनेस की वजह से मीडिया में बने रहने वाले नवाब खानदान के नेक्स्ट जनरेशन तैमूर इस बार अपनी नयी पिक्चर्स के वजह से सुर्खियां बटोर रहें है। बता दें कि शनिवार को करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की योगा मैट पर स्ट्रेचिंग करते हुए फोटो शेयर की, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो योगा कर रहे हैं या फिर नींद में अंगड़ाई ले रहे हैं।

मम्मी करीना ने साझा की तस्वीरें 
तैमूर की इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा,'योगा के बाद स्ट्रेचिंग या झपकी के बाद स्ट्रेचिंग ... आपको कभी पता नहीं चलेगा' तैमूर की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कई सेलेब्स और फैंस फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं।