logo

अवंतीपोरा में सुरक्षाबल के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

15999news.jpg

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के बड़ागाम इलाके में सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बड़ागाम इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षाबल के जवानों ने घेराबंदी की। आतंकियों ने घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। 

जैश-ए-मोहम्मद से था था आतंकी का रिश्ता
कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि आज के अवंतीपोरा एनकाउंटर में मारे गये आतंकी की पहचान समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी का संबंध जैश-ए-मोहम्मद के साथ था। वो बीते काफी समय में घटित हुई कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा था। पुलिस का कहना है कि उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।