द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने अपना पहला पदक पक्का किया है। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भाविनाबेन पटेल ने चीन की खिलाड़ी को हराया। गौरतलब है कि भारत ने पैरालंपिक खेलों में 54 सदस्यीय भारतीय दल भेजा है। फाइनल में जगह बनाने के बाद भाविनाबेन पटेल ने का बयान भी सामने आया है। भाविनाबेन पटेल इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं।

भाविनाबेन पटेल ने मांगा देश का समर्थन
भाविनाबेन पटेल ने काह कि ये एक बड़ी उपलब्धि है। सब कहते थे कि चीन को हराना मुश्किल है। मैंने ये साबित कर दिया कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। मैं भारतीयों से अपील करती हूं कि वे फाइनल मुकाबले के लिए मुझे आशीर्वाद दें ताकि मैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाविनाबेन पटेल ने व्हीलचेयर पर बैठकर ये मैच खेला। उनके कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से लकवाग्रस्त है। भाविना हिम्मत की मिसाल हैं।

दीपा मलिक ने भाविना की जीत पर जताई खुशी
भाविनाबेन पटेल की जीत पर भारतीय पैरालंपिक संघ की अध्यक्ष दीपा मलिक ने भी खुशी जाहिर की है। दीपा ने कहा कि भाविना ने पदक तो पक्का कर दिया है। अब इंतजार इस बात का है कि पदक का रंग क्या होता है। दीपा ने कहा कि हमारे पैरा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे, इसकी पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि दीपा मलिक खुद भी पैरा-एथलीट रह चुकी हैं। दीपा मलिक ने शॉटपुट थ्रो स्पर्धा में रियो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था। तीरंदाज राकेश भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

पैरालंपिक में भारत के कई स्टार खिलाड़ी शामिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स के समापन के बाद टोक्यो में पैरालंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। दुनियाभर के 163 देशों के 4500 पैरा एथलीट इसमें भाग ले रहे हैं। भारत ने अपना 54 सदस्यी दल भेजा है। भारत को यहां कम से कम 15 पदक की उम्मीद है। बैडमिंटन में पलक कोहली, हाई जंप में मरियप्पन थंगावेलू और जेवलीन थ्रोइंग में देवेंद्र झाझरिया पदक के प्रबल दावेदार हैं। टोक्यो से अच्छी खबर आ सकती है।
