logo

पिठोरिया में महिला से दुष्कर्म, आरोपी खाना मांगने आया था

6182news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।  पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वो घर में थी तभी आरोपी उसके घर पहुंचा और कहा कि उसे भूख लग रही है खाना दो। जब वो खाना लेने गयी तो आरोपी भी पीछे-पीछे पहुंच गया। उसके छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। 

चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म 
आरोपी ने महिला के किचन में पहुंचकर उसके बच्चे को गोद में उठा लिया।  चाकू का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला बचाव में शोर मचाने लगी तो उसके ससुर आ गए।  आरोपी वहां से भाग गया।  भागते वक्त गांव के ही लोगों ने उसे पकड़ा और रस्सी से बांध कर थाने में इसकी सूचना दी।