logo

नहीं रहे 'साइकिल गर्ल' ज्योति के पिता, बीते साल लॉकडाउन में साइकिल से नापी थी 1200 किमी दी दूरी

9212news.jpg
द फॉलोअप टीम, दरभंगा:

दरभंगा की ज्योति जो की साइकिल गर्ल के नाम से पिछले साल फेमस हुई थी। उसके पिता  मोहन पासवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोमवार को सिरहुल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्योति को पिछले साल उसके सराहनीय कार्य से हर कोई जान गया था यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी खूब तारीफ की थी। उस ज्योति का परिवार आज भी उतना ही गरीब है और अब तो पिता की मौत के बाद परिवार चलाने वाला भी नहीं रहा। ज्योति ने अपने परिवार की मदद के लिए पीएम मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है। 

ज्योति कैसे बनी साइकिल गर्ल
पिछले साल लॉकडाउन में ज्योति बीमार पिता को साइकिल से गुरुग्राम से दरभंगा अपने गांव लेकर आ गयी थी। 1200 किमी का सफर उसने साइकिल से ही तय कर लिया था। कभी साइकिल से, कभी पैदल तो कभी थोड़ी दूर ट्रक वालों से लिफ्ट लेकर 8 दिन बाद 15 मई की शाम वह दरभंगा में अपने पैतृक निवास पहुंच गई थी। 

इवांका ट्रंप ने भी की थी तारीफ
इस वजह से वह विदेशों की भी मीडिया में छा गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी ज्योति के जज्बे को सलाम किया था। तब से ज्योति कुमारी को लोग साइकिल गर्ल के नाम से देश दुनिया मे जानने तो लगे लेकिन हालात अब भी वहीं है। ज्योति आज भी गरीबी में रहने को मजबूर है।