logo

...तो इसने चुराई है धोनी की रातों की नींद! सोते समय भी लेते रहते हैं उसका नाम, साक्षी ने किया खुलासा

...तो इसने चुराई है धोनी की रातों की नींद! सोते समय भी लेते रहते हैं उसका नाम, साक्षी ने किया खुलासा
द फॉलोअप टीम, रांची: 

बीती 4 जुलाई को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी ने शादी की 11वीं सालगिरह मनाई। दोनों इस वक्त अपनी बेटी जीवा धोनी और दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। शादी की 11वीं सालगिरह के मौके पर साक्षी धोनी ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। साक्षी धोनी ने बताया है कि किसने धोनी की रातों की नींद चुरा ली है। हालात ये हैं कि नींद भी में भी धोनी उसका नाम लेते रहते हैं। 



वीडियो गेम्स के दीवाने हैं महेंद्र सिंह धोनी
साक्षी धोनी ने दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो गेम के प्रति दीवानगी के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। साक्षी धोनी ने बताया है कि एमएस धोनी वीडियो गेम पबजी के काफी शौकीन हैं। वो कहती हैं कि ये अब उनके बेडरूम तक घुस आया है। वहां भी कैप्टन कूल हेडफोन लगाकर पबजी खेलते रहते हैं। बातें करते रहते हैं। यहां तक कि नींद में भी पबजी के बारे में बात करने लगते हैं। साक्षी ने कहा कि पबजी ने माही की नींद चुरा ली है। 

वीडियो खेलते समय कहीं औऱ होता है दिमाग
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार को साक्षी धोनी ने बातचीत में बताया कि इस तरह की गेम्स से धोनी का हमेशा एक्टिव रहने वाला दिमाग दूसरी ओर लगा रहता है। उन्होने कहा कि पबजी तो अब उनके बेडरूम में घुस आया है। धोनी खुद हेड़फोन लगाकर पबजी खेलते रहते हैं और बातें भी करते रहते हैं। वो थोड़ी तंग आ गई हैं लेकिन ये भी जानती हैं कि कैप्न कूल को वीडियो गेम्स खेलना कितना पसंद है। ये उनकी बायोपिक में भी दिखाया गया था। 



नींद में भी पबजी के बारे में बात करते हैं माही
साक्षी धोनी ने कहा कि आपको पता ही है कि माही का दिमाग हमेशा चलता रहता है। उसे आराम नहीं मिलता। तो जब वो कॉल ऑफ ड्यूटी या पबजी या फिर कोई और गेम खेल रहे होते हैं तो इससे उन्हें अपना ध्यान कहीं और लगाने में मदद मिलती है और ये काफी अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा इरिटेट नहीं होती हूं कि ये मेरे बेडरूम में घुस आया है। उन्होंने कहा कि कई बार मुझे लगता है कि वो मुझसे बात कर रहे हैं लेकिन वो हेडफोन लगाकर पबजी खेलते हुए लोगों से बात कर रहे हैं। यहां तक कि सोते हुए भी पबजी के बारे में बात कर रहे होते हैं। 

तो इस तरह हुई थी धोनी-साक्षी की पहली मुलाकात
इसी बातचीत में साक्षी धोनी ने एमएस धोनी से पहली मुलाकात के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा कि उनकी माही से पहली मुलाकात फिल्म की कहानी से काफी अलग थी। धोनी से वो एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थीं। उससे पहले बचपन में दोनों ही रांची में डीएवी श्यामली में पढ़ते थे। 2007 में दोनों की मुलाकात हुई थी।