द फॉलोअप टीम, डेस्क:
एक कपल के लिए उनके बच्चे का जन्म बहुत ही अहम होता है। पूरे प्रेग्नेंसी की अवधि से लेकर बच्चे के जन्म तक कपल का रिश्ता और मजबूत होता है। प्रेग्नेंसी पीरियड में पति अपनी पत्नी का ख्याल रखता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक पति ने बच्चे के जन्म के वक़्त पत्नी का साथ ना रहते हुए उसने McDonald के बर्गर पर ध्यान दिया।
पति को इस गलती की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल जब महिला प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी उस वक़्त उसका पति McDonald गया और वहां से वह बर्गर लेकर आया। उसने बर्गर खाया और वोटिंग रूम में सो गया। इस बात से पत्नी ने पति को तलाक दे दिया।

दर्द से तड़प रही थी महिला
महिला ने TikTok पर अपने इस बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने किस तरह ज़िंदगी के सबसे खास लम्हों पर लापरवाही दिखाई। जब उसे अपने पति की सबसे ज्यादा जरुरत थी उस वक़्त वह बर्गर खाकर सो रहा था।

पिता साथ थे
TikTok पर 2 महिलाएं बात कर रही थी कि उनके बच्चे के जन्म के वक़्त बच्चों के पिता का क्या रवैया था। एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने कहा कि मेरे पति बच्चे का जन्म नहीं देख पाए, क्योंकि उस वक्त वह मेरे लिए पार्किंग टिकट ले रहे थे। तभी दूसरी महिला ने कहा मैं सिज़ेरियन ऑपरेशन के लिए जा रही थी और मेरे पति McDonald गए। वह वापस आया और मेरे सामने ही बर्गर खाया जबकि मई दर्द से तड़प रही थी। और फिर वेटिंग रूम जाकर में सो गया। जब मैंने बच्चे को जन्म दिया, उस वक्त मेरे पिता मेरे साथ थे।