logo

Crime Story : पीएलएफआई गैंग में कैसे पहुंची बांग्लादेश की फातिमा, गिरफ्तार निवेश से दोस्ती की कहानी

पीएलएफआई गैंग में कैसे पहुंची बांग्लादेश की फातिमा, गिरफ्तार निवेश से दोस्ती की कहानी

द फॉलोअप टीम, रांचीः
बीते दिनों रांची में आठ पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई है इसमें एक महिला भी शामिल है। जिसका नाम अब तक अंजलि बताया जा रहा था लेकिन अब मालूम हुआ है कि उसका असली नाम कनिज़ फातिमा है। अंजलि निवेश की गर्लफ्रेंड है। उसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं कि आखिर अंजलि है कौन, कहां से आई है और उसकी दोस्ती निवेश के साथ कैसे हुई। इस खबर में हम अंजलि उर्फ कनीज़ फातिमा की पूरी डिटेल जानेंगे कि कैसे अंजलि जो इस देश की है भी नहीं वह दिल्ली कैसे पहुंची और दिल्ली में उसकी दोस्ती निवेश के साथ कैसे हुई। 


 

जिस्मफरोशी का काम करती थी अंजलि
अंजलि का वास्तविक नाम कनिज़ फातिमा है। अंजलि भारतीय नागरिक भी नहीं है बल्कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है। कनिज़ फातिमा खुलना नामक जगह की रहने वाली है। पिछले 7 सालों से वह  दिल्ली में नाम बदल कर रह रही थी। फातिमा ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल हो गई थी।  दिल्ली में जिस्मफरोशी का काम करती थी। अपनी जीविका चला रही थी। इधर, पीएलएफआई के ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए निवेश दिल्ली जाया करता था। निवेश लड़कियों का शौकीन था। इसलिए उसकी मुलाकात अंजलि से हो गई। उसके बाद  से निवेश जब भी दिल्ली जाता तो अंजलि उसके पास अपने शौक को पूरा करने के लिए चली जाती थी।


 

होटल संभाल रही थी अंजलि 
निवेश और अंजलि की लगातार मुलाकात होने लगी।  दोनों मे काफी अच्छी दोस्ती हो गई। निवेश अंजलि को अपनी पत्नी की तरह दिल्ली में रखने लगा था। निवेश ने जो होटल दिल्ली में खोला था, उसकी जिम्मेवारी फातिमा को दे दी। निवेश पीएलएफआई के द्वारा वसूली गई अकूत संपत्ति को रियल स्टेट और होटल के कारोबार में लगा रहा था। इस दौरान वह लाखों रुपए के लेन-देन किया करता था। पैसे अधिकांशत चार पहिया वाहन से ही ले जाया जाता था। महंगे कार में फातिमा उर्फ अंजलि को बिठा कर पैसे नगद एक शहर से दूसरे शहर भेजता था। फातिमा बताया है कि वह दो साल पहले निवेश से मिली थी जिसके बाद वह लगातार उसके साथ रह रही थी। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है।