logo

भिलाई स्टील प्लांट के JCB ड्राइवर के ऊपर गिरा गर्म स्लैग, मौके पर मौत

7939news.jpg
द फॉलोअप टीम, भिलाई :
राज्य के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में एक दर्दनाक हादसा हुआ। JCB चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया आ रहा है कि हादसा प्लांट के स्लैग डंप यार्ड (Slag dump yard) में हुआ। JCB चालक के ऊपर भारी स्लैग गिरा। 24 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।  

क्या था पूरा मामला 
घटना की जानकारी देते हुए भिलाई पुलिस ने बताया कि जय इंटरप्राइजेस का JCB चालक विनय कुमार स्लैग डंप यार्ड में JCB चला रहा था। इस दौरान उसके ऊपर गरम स्लैग गिर गया। यह पता चला की JCB चालक विनय कुमार (24 वर्ष) कैंप-2 भिलाई का रहने वाला  है।  इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सभी कर्मचारी भाग गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भट्‌टी थाने की पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा किया गया। छानबीन जारी है।