logo

पेड़ से टकराकर पलटी कार, दो की टटके मौत, तीन घायल

पेड़ से टकराकर पलटी कार, दो की टटके मौत, तीन घायल
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:
दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीँ तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।  दुर्घटना घोलजोर गांव के पास घटी। अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीँ कार चालक और अन्य दो लोग इस दुर्घटना से घायल हो गये। ये सभी बंगाल के रानीगंज के रहने वाले हैं। जो देवघर से महाशिवरात्रि की पूजा कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान यह घटना हो गयी। 



साइकिल वाले को बचाने में हुई घटना 
इस क्रम में साइकिल सवार को बचाने के क्रम में कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  घटनास्थल पर नाला थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ  पहुंचे और दुर्घटना में घायलों को  इलाज के लिए नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान महेश शर्मा एवं दीपक के रूप हुई है।  वहीं घायलों की पहचान पवन सिंह, परविंदर सिंह और गुरुप्रीत सिंह के रूप में हुई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।