logo

Happy Birth Day Dishom Guru : हेमंत सोरेन ने पिता के लिए किया भावुक ट्वीट, कहा आप मेरे गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शक

हेमंत सोरेन ने पिता के लिए किया भावुक ट्वीट, कहा आप मेरे गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शक

द फॉलोअप टीम, रांचीः

झारखंड आंदोलन के अगुआ रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज 78वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। कोरोना को लेकर उनके जन्म पर किसी समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के जन्मदिन पर बेहद खुश हैं। गुरुजी के आवास पहुंच कर उन्होंने आज सुबह आशीर्वाद लिया। उनकी लंबी आयु के लिए शुभ कामनाएं दीं।

 

जन्मदिन की दी बधाई 

सीएम ने अपने पिता के लिए ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है - "मेरे गुरु, मेरे शिक्षक, मेरे मार्गदर्शक आदरणीय 'बाबा' दिशोम गुरुजी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। वर्षों का आपका अथक संघर्ष और बलिदान, आपका आशीर्वाद हमें झारखण्ड रूपी वृक्ष की जड़ों को सशक्त करने की प्रेरणा देता रहे। सभी लोगों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।"