logo

फिर बदल सकता है मौसम! रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

फिर बदल सकता है मौसम! रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
द फॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह से तेज धूप खिली है। मौसम विभाग की मानें तो शाम तक रांची में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही तेज गर्जन के साथ बारिश होने की भी आशंका है। 

अभी साफ रहेगा रांची का आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक  22 अप्रैल से मौसम फिर बदल सकता है। 26 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री के आसपास हो सकता है है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड किया गया।