द फॉलोअप टीम, बेगूसराय;
बिहट खेमकरणपुर पूर्वी टोला में एक लड़की की शादी पिछले दो साल से दहेज के लिए टाली जा रही थी। लड़की वालों ने इस मामले को सलटाने के लिए दूल्हे को अगवा कर लिया। इसके बाद मंदिर में उसे पकड़ कर जबरदस्ती शादी करवाने लगे। जब पुलिस को इस बात की ख़बर हुई तो तुरंत मंदिर में पहुंची और इस शादी को रुकवा दिया। पुलिस दूल्हे-दुल्हन को थाने में लेकर आ गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शादी के लिए तैयार किया और लड़के के परिवार की रजामंदी से यह शादी करवाई।
दो साल से रुकी थी शादी
तेघड़ा थाना क्षेत्र के शिवम कुमार और बिहट खेमकरणपुर प्रिया भारती की शादी दो साल पहले तय हो गई थी। लड़के दहेज के लिए लगातार शादी करने से टाल कर रहे थे। लड़की वाले शादी के लिए गिड़गिड़ा रहे थे, पर लड़के वाले तैयार नहीं थे। अंत मे लड़की वालों ने दूल्हे को अगवा कर लिया।