logo

मॉनसूनी बारिश में उफनाई नदियां! बिहार में बाढ़ की स्थिति देख पलायन को मजबूर लोग

9979news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:

मानसून के कारण पूरे देश में बारिश हो रही है। वहीं पडोसी देश नेपाल के भी 30 जिले बाढ़ में डूब गए है। यहां अब तक बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई है। नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदियां उफान पर हैं। नेपाल में आई बाढ़ की वजह से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भी इसकी चपेट में है। इन तीनों राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति बन गई है। अलखनंदा, मंदाकिनी और गंगा नदी अपने उफान पर है। 

बिहार के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति
शनिवार को  हरिद्वार से 4 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। यूपी के कई जिलों में अब बाढ़ की की स्थिति बन गई है। यूपी के महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में है। यहां हजारों एकड़ फसल डूब गई है। यहां से लोग पलायन करने की तैयारी में है। बिहार की गंडक, कोसी और घाघरा नदियां भी उफान पर हैं। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। 

अब तक 41% ज्यादा बारिश
बता दें कि 19 जून तक देश में 41% ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य रूप से 19 जून तक 88.4 मिमी बारिश होती है लेकिन इस बार 124.2 मिमी बारिश हो चुकी है। इन क्षेत्रो में जमीनी सतह से काफी ऊंचाई तक हवाएं चल रही हैं, जो मानसून के आगे बढ़ने से रोक रही है। यही कारण है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में मानसून को पहुंचने के लिए अभी और समय लगेगा।