द फॉलोअप टीम, धनबाद:
शहर के बीसीसीएल (BCCL) के लोयाबाद एरिया-5 के वासदेवपुर कोलियरी में मंगलवार को आचनक बड़ा धमाका हुआ। यह ब्लास्ट संजय उद्योग आउटसोर्सिंग माइंस में हुआ जिसके बाद तेजी से वहां गैस रिसाव शुरू हो गया।
लगातार हो रहा गैस रिसाव
ब्लास्ट के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है की आए दिन ऐसे हादसे होते रहते है जिससे हमारी जान को खतरा बना रहता है। इस मामले में न तो प्रबंधक कोई कदम उठता न ही पुलिस प्रशासन के तरफ से कोई पहल होती है।