द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ पुलवामा के पंपोर में चल रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने टॉप 10 आतंकी और लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर रखा है। कश्मीर आईजी विजय कुमार ने जानकारी दी है कि पुलवामा के पंपोर में जारी मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने एक आतंवादी को मार गिराया है। इसी साल फरवरी माह में उमर मुश्ताक खांडे ने एक और आतंकी साकिब मंजूर के साथ बाराजुल्ला इलाके के भगत में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी, जिस आतंकी वारदात में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। फरवरी में हुए उस आतंकी वारदात के बाद से हीं दोनों आतंकी फरार चल रहे थे। पर बाराजुल्ला में आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद से हीं दोनों आतंकी फरार चल रहे थे।

सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के निशाने पर था लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक
गौरतलब है कि घाटी में पिछले दिनों आतंकवादियों ने कई कश्मीरी अल्पसंख्यकों की हत्या कर दी है। जिसके बाद से ही घाटी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। आतंकवादी ख़ास तौर पर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदायों को लगातार निशाना बना रहे हैं। कश्मीर के पुलवामा के पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रहा ये मुठभेड़ भी हालिया घटनाओं का नतीजा है. बता दें कि पंपोर में चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है, जिसकी तलाश सुरक्षाबलों को पिछले कई वक़्त से थी।