द फॉलोअप टीम, रांची:
राखी सावंत हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए चर्चे मे रहती हैं। अब फिर से चर्चे में आई हैं, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को एक बयान के लिए आड़े हाथ लिया है। पंजाब चुनाव की तैयारी में लगे राघव चड्डा ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की राजनीति का राखी सावंत कहा था, जिसके चलते राखी के पति का गुस्सा फूटा है। अभिनेत्री और मॅाडल राखी सांवत मैदान में आ गई हैं. राजनीति में तो अक्सर लोग एक-दूसरे पर वार-पलटवार करते हैं. लेकिन इस बार राखी भी पीछे नहीं हैं उन्होंने AAP नेता राघव चड्डा को खूब खरी-खोटी सुनाई है। राखी ने ऐसा रिएक्ट इसलिए किया क्योंकि बिना बात के उनका नाम इस मामले में घसीटा गया है। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो, जो मिस्टर चड्डा हो ना , अगर मेरा नाम लोगे तो मैं तुम्हारा चड्डा उतार दूंगी। अभी मैं ट्रेंडिंग में हूं।

राखी के हब्बी ने क्या कहा
राखी ने ऐसे तो कभी अपने पति के बारे नहीं बताया और ना ही कभी अपने पति रितेश के साथ कोई तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की हैं, पर आज राखी के पति उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं और राखी के लिए उन्होंने ट्विट करते हुए राघव चड्ढा , पंजाब पुलिस, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी को टैग करते हुए लिखा कि अपने राजनितिक फायदे के लिए किसी की छवि मत बिगाड़ो। प्लीज अपने एमएलए को शिक्षित कीजिए। अगर मैंने एजुकेट किया तो कहीं भी AAP नहीं दिखेगा।

राखी ने पति के ट्विट को किया शेयर
राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का जिक्र किया। उन्होंने एक ट्वीट का स्क्रीनशॅाट शेयर कियाा। जिसमें रितेश नाम के शख्स ने ट्वीट किया है, जो राखी के अनुसार उनके पति हैं। राखी ने उस स्क्रीनशॅाट के साथ लिखा है कि मेरे पति ने राघव चड्डा को जवाब दिया है। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरी आंखों में आंसू हैं कि मेरा भी कोई है, जो मेरे मान सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा है। मेरे पति का धन्यवाद।
(यह कॉपी प्रशिक्षु महिमा सिंह की है।)