logo

आखिरकार BJP में शामिल हो ही गईं युवा नेता अदिति सिंह, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

15305news.jpg

द फॉलोअप टीम, रायबरेली: 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रायबरेली से कांग्रेस पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोडकर बीजेपी का हाथ थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में अदिति सिंह बुधवार की शाम बीजेपी में शामिल हो गईं। अदिति के साथ बीएसपी की आजमगढ़ विधायक वंदना सिंह औऱ राकेश प्रताप सिंह ने भी बीजेपी ज्वॉइन कर ली। अधिति सिंह के बीजेपी में आने के कयास काफी लंबे समय से जारी थे।

लंबे समय से थी बीजेपी में आने की चर्चा
गौरतलब है कि अदिति सिंह बीजेपी में आएंगी इस बात की चर्चा काफी लंबे समय से थी। कांग्रेस के ना केवल स्थानीय बल्कि शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ भी अदिति सिंह ने मोर्चा खोल रहा था। चाहे वो बालोकोट एयरस्ट्राइक हो, चाहे धारा 370 हटाया जाना हो या श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होना। अदिति सिंह ने हमेशा पार्टी लाइन से अलग बीजेपी के पक्ष में बयानबाजी की थी। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का अदिति सिंह ने खुलकर समर्थन किया था। 

पति अंगद सिंह पंजाब कांग्रेस में विधायक हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदिति सिंह के पति अंगद सिंह पंजाब में कांग्रे के विधायक हैं। पहले ये कहा जा रहा था कि अदिति सिंह आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हो सकती हैं। बीजेपी ज्वॉइन करने से पंजाब में उनके पति की स्थिति कांग्रेस में खराब हो सकती है। हालांकि तमाम कयासों को विराम देकर अदिति सिंह बीजेपी में शामिल हो गईं। कहा जा रहा है कि अदिति सिंह समाजवादी पार्टी के भी संपर्क में थीं, हालांकि सपा ने कभी भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा। 

कांग्रेस के कद्दावार नेता थे अदिति सिंह के पिता
उल्लेखनीय है कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह यूपी कांग्रेस के कद्दावार नेता थे। वे रायबरेली सीट सदर सीट से पांच बार विधायक रहे। बताया जाता है कि अखिलेश सिंह की कगांधी परिवार से काफी नजदीकियां थी। हालांकि अखिलेश सिंह बाद में कांग्रेस से अलग हो गये लेकिन कभई भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन नहीं की।