logo

चतरा : कब्रिस्तान और क्रिकेट को लेकर रणक्षेत्र बना मैदान, जमकर हुई पत्थरबाजी

कब्रिस्तान और क्रिकेट को लेकर रणक्षेत्र बना मैदान, जमकर हुई पत्थरबाजी

द फॉलोअप टीम, चतराः
इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी  गांव में शनिवार को एक जमीन को लेकर दो पक्षों मे जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थानीय पुलिस प्रशासन दखल के बाद विवाद शांत हुआ है। हालांकि, तनाव अभी भी कायम है। किसी को चोट नहीं आयी है। दरअसल परसौनी गांव में कब्रिस्तान तथा खेल मैदान को लेकर अक्सर विवाद होता है। यहां एक विवादित भूखंड है। जिसे कुछ लोग कब्रिस्तान की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कुछ लोग खेल की मैदान की तरह। दोनों पक्षों के बीच पिछले कई माह से विवाद चला आ रहा है।


आज भी शव दफनाने पहुंचे थे 
आज एक पक्ष के लोग शव को दफनाने के उसी भूखंड में पहुंचे तो विवाद उत्पन्न हो गया। फिर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत किया। पहले शव को दफनाने की व्यवस्था की गई। कब्र खोदने के लिए भी स्थल चयनित किया गया। 
तनाव जारी है 
एक पक्ष के लोगों ने प्रशासन की सहमति से क्रिकेट मैदान के लिए पीच बनाने का प्रयास किया। तो दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को विवादित स्थल से दूर कर दिया। फिलहाल तनाव कायम है।