logo

मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, अफगान संकट पर होगी अहम चर्चा

12153news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस आपात बैठक में अफगान संकट पर चर्चा होगी। बैठक की शुरुआत 11 बजे से होगी। संसदीय कार्यमंत्री पह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बैठक के विभिन्न राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मौजूदा हालात में भारत की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रह्लाद जोशी के मुताबिक विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मौजूदा हालात में उपस्थित नेताओं को अवगत कराएंगे। 

टीएमसी और एआईएमआईएम भी होंगे शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन भी शामिल होंगे। ओवैसी ने बताया कि उन्हें बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और वे बैठक में शामिल होंगे। इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी निमंत्रण मिलने की बात कही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में हालात खराब हैं। वहां तालिबान का कब्जा हो चुका है। 

अफगानिस्तान में उपजा भीषण मानवीय संकट
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो चुका है। राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। अफगानिस्तान में मानवीय संकट जैसे हालात हैं। अमेरिका सहित बाकी तमाम देश अपने नागरिकों और अफगानी शरणार्थियों को वहां से बाहर निकालने में लगे हैं। अमेरिका ने वहां से अमेरिकी और सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की है। जर्मनी ने भी नागरिकों को निकालना जारी रखा है। भारत भी अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहा है। भारत आने वालों में अफगानी नागरिक भी शामिल हैं।