logo

VC आवास पर बमबाजी से दहला बिहार विश्वविद्यालय, जान से मारने की धमकी से फैली सनसनी

ai_Generated_image_.jpg

द फॉलोअप डेस्क  
रविवार की रात बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति के सरकारी आवास पर स्कूटी सवार बदमाशों ने बमबाजी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिस जगह यह धमाका हुआ, उसके ठीक सामने विश्वविद्यालय थाना स्थित है, लेकिन धमाके के काफी देर बाद तक पुलिस की नींद नहीं खुली। रविवार रात करीब 10 बजे स्कूटी पर सवार दो बदमाश कुलपति आवास के गेट पर सुतली बम फेंककर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल के ठीक सामने विश्वविद्यालय थाना मौजूद है, फिर भी काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बमबाजी के साथ ही कुलपति को हत्या की धमकी भी दी गई है। इस वारदात के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और आसपास के लोगों में डर और दहशत का माहौल बन चुका है।प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह हमला सिर्फ दहशत फैलाने के लिए नहीं, बल्कि किसी बड़ी रंजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस इस हमले को विश्वविद्यालय के भीतर चल रही खींचतान की राजनीति और करोड़ों के ठेकों में वर्चस्व की जंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस इस मामले की जांच तीन मुख्य बिंदुओं पर कर रही है विश्वविद्यालय की अंदरूनी राजनीति, ठेकेदारी विवाद और योजनाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उत्पन्न तनाव। विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही को फाइल गायब होने का मुख्य कारण माना था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस बमबाजी का संबंध उस जांच रिपोर्ट से है, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी सवारों की तलाश जारी है।

Tags - BRABU bomb attackMuzaffarpur university bomb blastBihar university VC threatBRABU VC residence attackMuzaffarpur crime newsBihar latest crime newsuniversity politics BiharCCTV bomb attack India