द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने 66वीं मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी। बीपीएससी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए इस बात की जानकारी दी। बीपीएससी द्वारा आयोजित 66वीं मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाने वाली थी।
संभावित तिथियों को नहीं होगी मुख्य परीक्षा
बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 66वीं मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा संभावित तिथियों पांच जून, छह जून और आठ जून को होने वाली थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आयोग ने बताया कि हालात सामान्य होने पर मुख्य परीक्षा की नई तिथि का एलान किया जायेगा।
तीन विषयों की होती है बीपीएससी मुख्य परीक्षा
गौरतलब है कि बीपीएससी की 66वीं मुख्य परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके लिए मुख्य परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मुख्य (लिखित) परीक्षा में तीन विषय होते हैं। इसमें 100 अंक का हिंदी साहित्य होता है। 300 अंक के सामान्य अध्ययन के 2 पेपर होते हैं। इसके अलावा अधिसूचना में दी गयी 34 विषयों में से किसी एक का चयन करना होता है।