द फॉलोअप टीम, रांचीः
बिहार के रहने वाले एक पत्रकार का श'व रांची में मिला है। पत्रकार शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनबीघा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृ'तक की पहतान सुधांशु शेखर के रूप में हुई है। श'व रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास से मिला है। सुधांशु शेखर अपने किसी रिश्तेदार की शादी में 29 नवंबर को रांची आया था। उसके बाद से वह लापता था।
श'व पो'स्टमार्टम के लिए भेजा गया
रांची पुलिस श'व की पहचान में जुटी हुई थी। तभी शेखपुरा में परिवार को सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली और तस्वीर के जरिए पहचान की गई। श'व धुर्वा थाना पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है । फिलहाल श'व पो'स्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मिली तस्वीर के सुधांशु की पहचान की है।

कई न्यूज चैनलों में काम कर चुका था
जानकारी के मुताबिक रांची में सुधांशु कई न्यूज चैनलों में काम कर चुका था। इधर कुछ दिनों से मोकामा में एक निजी स्कूल का संचालन कर रहा था। निजी स्कूल के संचालन के क्रम में काफी कर्ज हो गया और लॉकडाउन में कर्ज बढ़ता गया, जिसके बाद वो परेशानी में था।