logo

Bihar Corona Update: नालंदा मेडिकल कॉलेज पूरी तरह कोविड हॉस्पिटल में तब्दील, जांच की रफ्तार बढ़ाने का दावा

7458news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना: 

बिहार सरकार ने नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से कोवि़ड हॉस्पिटल बनाने का फैसला किया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नालंदा मेडिकल कॉलेज अब पूरी तरह से कोरोना मरीजों के इलाज को समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य में जांच की रफ्तार भी बढ़ाने का फैसला किया गया है। 

इन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी सुविधाएं
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने एलान किया है कि पीएमसीएच, एम्स, आईजीआईएमएस सहित राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी बेड की संख्या बढ़ाई गयी है। इन राज्यों में जांच की सुविधा में भी इजाफा किया गया है। मरीजों की सहायता के लिये प्रत्येक जिले में जिला नियंत्रण इकाइयां स्थापित की गयी है। 

बिहार में संक्रमण से हालात हुये बेकाबू
बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बेकाबू हो चले हैं। कोरोना की रोकथाम और वर्तमान हालात की समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, संबंधित विभागों के सचिवों सहित तमाम जिलाधिकारियों को तलब किया गया था। मीटिंग में हालात से निपटने पर चर्चा की गयी। 

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई थी मीटिंग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 133 मरीज मिले। इस बीच राज्य में 24 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गयी। बिहार के अधिकांश जिलों में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले। बिहार सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी किया है जिसके मुताबिक शादियों और अंत्येष्टि में लोगों की संख्या सीमित की गयी है। एक स्थान पर ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गयी है।