logo

भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही ने की वर्चुअल मीटिंग, कोरोना महामारी प्रबंधन पर हुई चर्चा

8936news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा: 

मंगलवार को भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही ने अपने विधानसभा के विशुनपुरा, रमना, डंडईष नगर उंटारी, धुरगी, संगमा, केतार और भवनाथपुर के मंडल अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि के साथ महत्वपूर्णबैठक की। बैठक का आयोजन जूम एम से वर्चुअली किया गया। इसमें कोरोना महामारी को लेकर अहम चर्चा की गई। समीक्षा की गई कि इलाके में क्या स्थिति है। 

वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता जरूरी
बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा सके। इलाके में एंबुलेंस सुविधा के सुचारू रूप से संचालन पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अपेक्षा पर आधारित सहयोग प्रदान करें ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। बैठक में डंडई स्वास्थ्य केंद्र को नया एंबुलेंस खरीदने की अनुशंसा की गई। 

बीच-बीच में वर्चुअल मीटिंग पर बनी सहमति
विधानसभा क्षेत्र में कोरोना प्रबंधन के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में ये बात भी कही गई कि भले ही कोरोना महामारी की वजह से मुलाकात नहीं हो सकती। साथ बैठकर चर्चा नहीं की जा सकती लेकिन जुम एप के जरिए आपस में संपर्क बनाए रखा जा सकता है ताकि महामारी को हराने के लिए किए जा रहे उपायों में किसी तरह की रूकावट का सामना ना करना पड़े।