logo

Tokyo Olympics Updates: पीवी सिंधू जीतीं वहीं महिला हॉकी टीम को मिली हार

Tokyo Olympics Updates: पीवी सिंधू जीतीं वहीं महिला हॉकी टीम को मिली हार

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारतीय बेडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का टोक्यो ओलंपिक्स में विजय अभियान जारी है। सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए हांगकांग की चौंग नंग यी को हराया। इस जीत के साथ ही पीवी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई है। पीवी सिंधू ने चौंग नंग यी को 21-9, 21-16 से हराया।

पदक का रंग बदलना चाहेंगी सिंधू
गौरतलब है कि सिंधू 2016 के रियो ओलंपिक्स में रजत पदक जीत चुकी हैं। पीवी सिंधू रियो ओलंपिक्स के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं। सिंधू निश्चित तौर पर इस बार अपने पदक का रंग बदलना चाहेंगी। पीवी सिंधू की जीत निश्चित तौर पर काफी अच्छी खबर है। उनसे पदक की उम्मीद भी है। 

महिला हॉकी टीम को हार मिली
टोक्यो ओलंपिक्स से बुधवार को जहां पीवी सिंधू के जीत की सुखद खबर मिली तो वहीं महिला हॉकी से बुरी खबर सामने आई। महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से हार गई। इस मुकाबले में पूरे समय ब्रिटेन की टीम भारतीय टीम पर हावी नजर आई। पहले हाफ की शुरुआत में ही ब्रिटेन ने गोल दागकर भारतीय टीम पर दवाब बना दिया। भारतीय टीम ने कई कोशिशें की लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

ब्रिटेन ने इसके बाद एक के बाद एक 4 गोल दागे। भारत की ओर से शर्मिला देवी ने जरूर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया लेकिन ये नाकाफी था। ब्रिटेन ने पूरे टाइम गेंद को अपने कब्जे में रखा और आसानी से जीत हासिल कर ली।