logo

ऑस्ट्रेलिया में सेना बुलाकर सख्त लॉकडाउन, देखिए दुनिया भर में कैसे बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

11768news.jpg

द फॉलोअप टीम: 
विश्व में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। दुनिया में 20 करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह आंकड़ा गुरुवार सुबह तक का है। कई देश फिर से कोरोना संकट के चपेट में हैं। ऑस्ट्रेलिया (Australia) अभी कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से बुरी तरह प्रभावित है। सबसे बड़े शहर सिडनी व मेलबर्न के हालात ज्यादा खराब हैं। इन शहरों में कड़ा लॉकडाउन लगा दिया गया है। 

सेना को बुला कर किया है लॉकडाउन 
लॉकडाउन का पालन सही ढंग से हो, इसलिए सरकार ने सेना बुलाई है। सिडनी में 24 घंटे में 239 नए मामले आए हैं। वहीं मेलबर्न में 19 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। बताया जा रहा है कि देशभर में लगातार केस बढ़ने लगे हैं। सरकार इससे चिंतित है और इसलिए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। 

विश्व में कोरोना के आंक़ड़े 
दुनिया भर में 20 करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित है। कुल 4,323,778 मौतें हो चुकी हैं। 4,527,816,903 लोगों को टीका लगाया गया है। भारत के कुछ शहरों में केस बढ़ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन खोले गए हैं।